Categories: Uncategorized

पशु स्वास्थ्य मेला में पशुपालकों को दी गई निःशुल्क दवा

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लाक क्षेत्र के धरमेर गांव में आयोजित एक दिवसीय पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य मेला में पशुओं के रखरखाव, दवाईयों और चारे के सम्बंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को जानकारी दिया गया और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व उप ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध उदय प्रताप सिंह, प्रधान रामचंद्र गुप्ता ने पशु स्वास्थ्य टीम के चिकित्सकों के सहयोग से गौ पूजन किया उसके पश्चात फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम से पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। पशुपालक की आय बढ़ाने के लिए सरकार की यह योजना अति महत्वपूर्ण है।
पशु स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर एवं मईल के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राम श्याम सिंह और लार के प्रभारी डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए अपने नजदीकी पशु स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से समय-समय पर राय मशवरा अवश्य लेते रहें। दुधारू पशुओं की पहचान कैसे किया जाए, पशुओं को कौन-कौन सा आहार, चारा दिया जाए। बरसीन के साथ-साथ ग्रास चारा, सोयाबीन का पाउडर बनाकर, मूंगफली की खली और ब्राजील की कौन सी खली कब कैसे और कितनी मात्रा में दिया जाए पशुपालकों को बताया। पशुओं में बांझपन की समस्या कैसे दूर किया जाए आदि को चिकित्सकों की टीम ने बहुत ही बारीकी से एक-एक बिन्दुओं पर विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि ने पशुपालकों में निःशुल्क दवा वितरित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान राधेश्याम कुशवाहा, दिलीप कुमार मल्ल, अवधेश मिश्र, राम प्रवेश गोंड, अश्वनी कुमार, ऋषि-मुनि गुप्ता, विनोद कुमार, प्रफुल्ल मौर्य, अजीत मौर्य, प्रमोद कुशवाहा, जगदीश नारायण मिश्र, रजनीश मिश्र, गौरीशंकर कुशवाहा, विनय मिश्र, ज्ञानचंद मिश्र, उपेंद्र मल्ल, अवनीश शुक्ल उर्फ ठाकुर, आंजनेय शुक्ल सहित अनेकों पशुपालक मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago