संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस व प्रशासनिक टीमों के साथ कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत पक्का पोखरा घाट का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जनपद में दिनांक 07 व 08 नवंबर 2024 को छठ का पर्व मनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ के दौरान आने वाले अनुमानित छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेटिंग करा दिया जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो सके, साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के साथ साथ सभी आवश्यक जगहों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी वह अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे से निगरानी की जाये।
अधिकारीद्वय ने उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दुबे सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस/प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। यह भी निर्देशित किया गया कि आवारा पशु घूमते हुये न दिखायी पड़े यह सुनिश्चित कर लिया जाये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…