कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने किया माल्यार्पण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने की। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित गणमान्य पूर्व सैनिकों में कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन डी.एस. पाण्डेय, अनिल सिंह सहित अन्य सैनिकों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।सैनिक कल्याण कार्यालय से प्रभाकर नाथ तिवारी, कनिष्ठ सहायक श्री राजेश कुमार गुप्त, जालंधर प्रसाद समेत कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके अदम्य साहस और वीरता को नमन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को सम्मानपूर्वक स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देना रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

2 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

2 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

14 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

14 hours ago