भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम रतनपुरा ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पर युवाओं ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में युवाओं ने “यह अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है” के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी के मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाकर और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में क्षेत्र का युवा वर्ग एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुनील त्रिपाठी, दुर्गानंद पांडे, चंडी बाबा, सतीश यादव, राम प्रवेश भारती, टिंकू सिंह, अजय पांडे, अभिनव पांडे, अभिमन्यु सिंह, विनोद राजभर, रवि शर्मा, नवीन त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, बंटी पांडे, अमन तिवारी, पीयूष सिंह, अमन पांडे, विनीत तिवारी, शंभू पांडे, जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव, अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

29 minutes ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

53 minutes ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

59 minutes ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

1 hour ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

3 hours ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

3 hours ago