सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली में कार्यरत रहे सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) केदारनाथ द्विवेदी के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम रोजगार सेवकों और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया।
बुधवार को विकासखंड घुघली के ब्लॉक सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय केदारनाथ द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।
शोकसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय केदारनाथ द्विवेदी एक कर्मठ, ईमानदार और मिलनसार अधिकारी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ उनका व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा। उनके असामयिक निधन से कृषि विभाग और विकासखंड क्षेत्र ने एक योग्य एवं संवेदनशील अधिकारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है।
गौरतलब है कि बीते 29 जून को केदारनाथ द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ सुबह के समय महराजगंज नगर क्षेत्र में टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां उनका उपचार चल रहा था।
लगातार इलाज के बावजूद 7 जुलाई को केदारनाथ द्विवेदी जिंदगी और मौत की जंग हार गए। उनके निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उनके जानने वाले और सहकर्मी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। लोगों ने कहा कि सड़क हादसे ने एक हंसमुख और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को हमसे छीन लिया।
शोक सभा में ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया ने कहा कि स्वर्गीय द्विवेदी का व्यवहार सभी के प्रति आत्मीय और सहयोगपूर्ण था। संगठन के संरक्षक डॉ. सतीश पाण्डेय ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेश कुमार त्रिपाठी, अमजद खान, जयराम शर्मा, लालजी, संतोष गुप्ता, अनामिका उपाध्याय, उदयभान, बुद्धिराम प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, रामानंद, राजेश प्रजापति, अरविंद कुमार जायसवाल सहित ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

1 hour ago

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत यात्री’ चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपाइयों व समाजसेवियों ने किया नमन

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'भारत यात्री' के…

1 hour ago

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

1 hour ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

1 hour ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

1 hour ago

चौरई महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए "मेंटल हेल्थ एंड…

6 hours ago