डीएम ने वृक्षारोपण समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज जिला वृक्षारोपण समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
वृक्षारोपण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग वृक्षारोपण संबधी कार्ययोजना और खोदे गए गड्ढों की सूचना वन विभाग को प्रेषित कर दें।
उन्होंने सड़कों के किनारे एवेन्यू प्लांटेशन (वीथि वृक्षारोपण) हेतु पीडब्ल्यूडी सहित अन्य सड़क निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया। नगर पालिकाओं में मियावाकी वन और उद्यान विभाग को औषधि वन की तर्ज पर वृक्षारोपण का निर्देश दिया।
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि विगत समय में सभी विभागों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे भी योजनाओं की नियमित समीक्षा करते रहें और सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग को बरकरार रखें। यदि किसी योजना में प्रदर्शन खराब होता है, तो जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, डीसी उद्योग अभिषेक प्रयदर्शी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago