चिउरहां व पहाड़पुर में लम्पी से संक्रमित पशुओं का हुआ उपचार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत लम्पी टीकाकरण के साथ संक्रमित पशुओं का लगातार उपचार भी किया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर में अबतक 5900 पशुओं को लम्पी का टीका लगाया जा चुका है। ग्राम पहाड़पुर में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने अखिलेश्वर राय एवं धर्मेन्द्र राय के लम्पी बीमारी से पीड़ित पशुओं का उपचार किया एवं घाव पर लगाने के लिए पोटैशियम परमैगनेट का घोल भी दिया साथ ही दोनों पशुपालकों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान के लिए कहा । गांव में टीकाकरण पूर्व में किया जा चुका है। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम चिउरहां गांव में पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया एवं साध ही बीमार पशुओं की जानकारी लिया गया। महुआडीह मंडल महामंत्री शैलेश्वर पटेल की देखरेख में पशुपालकों को दवा वितरित किया गया। सभी पशु पालकों को जागरूक किया कि मच्छर, मक्खी व किलनी आदि से पशुओं को बचाने का प्रयास करना इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए अति आवश्यक है। पशु बाड़े में नियमित नीम के पत्तो का धुआं करते रहे। पशुओं के आस पास गन्दा पानी,गोबर व पेशाब एकत्रित न होने दें। अभियान में सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव के साथ पैरावेट आयुष कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार एवं साबिया खातून ने सहयोग किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

60 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago