पशु आरोग्य शिविर में 347 पशुओं का उपचार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम रूच्चापार वार्ड 14 में एक दिवसीय पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतिथि डॉ राधेश्याम शुक्ला, जिला संयोजक भाजपा ने गोपूजन कर शिविर का उद्घाटन किया। किसानों को संबोधित करते हुए डॉ शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार पं.दीनदयाल के अन्त्योदय के सिद्धांत पर हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है,इसी क्रम में पशु आरोग्य शिविर के माध्यम से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। टोल फ्री नंबर 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा द्वारा इमरजेंसी पशु चिकित्सा कार्य किया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, प्रगतिशील पशुपालक योजना एवं नंदिनी कृषक समृद्धि मिनी योजना की जानकारी दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव ने विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं उपाय की जानकारी दिया तथा शिविर में आए हुए पशुओं का उपचार किया। शिविर में 347 पशुओं का पंजीकरण कर टीकाकरण एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना यादव, कमलेश सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, गणेश यादव, जितेन्द्र चंद्र मिश्र , सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी आनंद कुमार मिश्र समेत विभिन्न पशुपालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago