हलका लेखपाल द्वारा दिया जा रहा एकतरफा कार्यवाही की धमकी
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के ग्राम ठोका बंशी तपा सलेमपुर जनपद देवरिया की निवासनी रंजू देवी पत्नी धर्मेंद्र प्रसाद भूमिहीन खेतिहर मजदुर तथा अनुसूचित जाति से आती है। पूर्वजो के समय से ग्राम की आराजी संख्या 242 में रिहायसी मिटटी की दीवाल पर झोपड़ी बनाकर निवास करते चली आ रही है । इनके पूर्वज पहले से निवास करते थे उसी पर अपने परिवार सहित निवास करती है। उक्त मकान के अलावा अन्य कोई दूसरा मकान नहीं है।इनके परिवार का खाना पीना उठाना बैठना पारिवारिक समस्त कार्य उपरोक्त भूखण्ड में ही होता है। इसी भूमि में ग्राम के ही रमाकांत पुत्र सिद्धू की पक्की मकान व् रामकलफ़ पुत्र भोला का नाद, खुट्टा कटरैन स्थित है। लेकिन हलका लेखपाल द्वारा
केवल रंजू देवी को ही बेदखल करने के लिए बार-बार कहा जाता है तथा प्रार्थिनी के साथ कई बार जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए माँ बहन की भद्दी-भद्दी गालिया भी दिया जाता रहा है। गरीब असहाय व् कमजोर महिला है रहने के लिए कोई दूसरी माकन व जमीन नहीं हैं यदि इनको उक्त भूमि से बेदखल कर दिया जाए तो रहने के लिए कोई अन्य दूसरी जमीन नहीं हैं ऐसी दसा में इनके द्वारा उपजिलाधिकारी सलेमपुर से न्याय की गुहार लगाते हुए उक्त भूमि से बेदखल करने से रोकते हुए उक्त भूमि इनके नाम आबादी दर्ज किया जाने की मांग की है ।
गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट के बाद सरकारी सहायता, डीबीटी और आगामी बजट की होगी नई…
थाने की चौखट पर टूटता भरोसा, वर्दी की गरिमा पर उठते सवाल विशेष कविता |…
2 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे नाम, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छापलेखक:…
2 नवंबर: शाहरुख खान से गुरु रामदास तक, जानिए आज जन्मे महान व्यक्तित्वों की कहानी…
2 नवंबर का इतिहास: जानिए इस दिन की 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी…
दैनिक पंचांग एवं राशिफल, 2 नवंबर 2026: कालाष्टमी पर जानें 12 राशियों का भविष्य सोमवार,…