अरविन्द कुमार पाण्डेय ने हिन्दू महासभा पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा ) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल में महासभा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने और जेहादी ताकतों के खिलाफ धर्मयुद्ध तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल में नेतृत्व परिवर्तन किया है। 24 परगना जनपद के अरविन्द कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जयदीप दत्ता के नेतृत्व में हिन्दू महासभा प्रदेश कार्यकारिणी पिछले एक वर्ष से निष्क्रिय पड़ी हुई थी। प्रदेश प्रभारी समीर बनर्जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन वार्ता कर प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन करने का परामर्श दिया। उनके परामर्श को स्वीकृत कर नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया गया।
जारी बयान में बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय और राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी की अनुशंसा पर अरविन्द कुमार पाण्डेय को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।
अरविन्द कुमार पाण्डेय ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी, प्रदेश प्रभारी समीर बनर्जी का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालते ही निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी में भंग कार्यकारिणी के समर्पित पदाधिकारियों के साथ ऊर्जावान और नए कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल जेहादियों का गढ़ बन चुका है और हिंदुओं पर निरंतर धर्म परिवर्तन का खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से आबादी का संतुलन गड़बड़ा गया है और हिंदुओं का उत्पीड़न जारी है। हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने के लिए हिन्दू महासभा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आरंभ करेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

15 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

15 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

15 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

15 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

16 hours ago