हादसों के बाद चेता परिवहन विभाग; स्कूली वाहनों की आज होगी फिटनेस जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश भर में हुए स्कूली वाहनों के हादसों का संज्ञान लेते हुए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंबदा सिंह ने जिले के सभी स्कूली वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, संत कबीर नगर में कैम्प लगाकर स्कूली वाहनों का फिटनेस जाचं किया जायेगा, सभी स्कूली वाहन स्वामी वाहनों को फिटनेस अनुरूप तैयार कर कैम्प में लाए, जिससे वाहनों को फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जा सके।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के अपर परिहन आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश भर के आरटीओ और एआरटीओ को निर्देशित किया है कि 22 जुलाई तक अपने यहां पंजीकृत वाहनों की जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार करें। यह रिपोर्ट हर हाल में 25 जुलाई तक रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध करानी होगी। अनफिट वाहनों को ब्यौरा भी देना है। फिटनेस का काम पूरा होने के बाद अगर कोई अनफिट स्कूली वाहन बच्चों को स्कूल ले जाते मिला तो संबंधित जिले के आरटीओ और एआरटीओ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago