बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सुखपुरा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। थाना समाधान दिवस प्रारंभ होते ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा भी पहुंच गए। जिसमें जमीन संबंधी कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिलाधिकारी ने न्यायालय के विचार अधीन दो प्रार्थना पत्रों पर गौर से विचार करने के उपरांत दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दिया, कि न्यायालय के आदेश आने तक वहां किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जाएगा। दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर समझौता कराया। इस तरह से मात्र एक प्रार्थना पत्र ही रह गया, जिस पर राजस्व टीम और पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समय अंतर्गत निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर जिला अधिकारी ने सभी राजस्व निरीक्षकों और क्षेत्रीय लेखपालों को सख्त हिदायत दिया की मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध न्याय दिलाने का कार्य करें। उन्होंने राजस्व कर्मियों से किसी भी व्यक्ति से आदर पूर्वक व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर अपराध निरीक्षक केशव चंद द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, लव यादव ,अभय सिंह, अमित कुमार, संदीप कुमार ,तरुण कुमार,राजस्व निरीक्षक श्याम विहारी तिवारी, दिलीप सिंह, ओम जी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…