अपर पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया का स्थानांतरण

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
यूपी में शनिवार को पांच आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इसी कड़ी मे अपर पुलिस अधिक्षक राहुल रसिया का लखनऊ के लिए स्थानांतरण किया गया है।
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस कृष्ण कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस दिव्य प्रकाश गिरि को स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस संयुक्ता समद्दार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद बनाया गया है।
इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले
राकेश सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली।
अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्त बाराबंकी।
श्मशाद हुसैन मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ।
शैलेंद्र मिश्रा एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर।
वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही,रामप्रकाश एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन,अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा, मंगलेश दुबे एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर,
देवेंद्र प्रताप सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया
जयनाथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)गोंडा से उप निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय लखनऊ,
महेश प्रकाश एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा,
नीता यादव सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ,
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती।इस प्रकार
प्रदेश में 13 आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago