जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत प्रेक्षक अनिल कुमार, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
उक्त बैठक में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कार्य और दायित्वों से अवगत कराया गया तथा मतदान से पूर्व और मतदान के दिन की सतर्कता के बारे में भी बताया गया। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम आदि के बारे में पूरी तैयारी हो, स्ट्रांग रूम पर कैमरा व्यवस्थापन सुनिश्चित हो, सभी उपजिलाधिकारीगण अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों/उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण मतदान केंद्र पर ससमय पहुंचे, मतदान केन्द्रों पर क्या चेक करना है इसकी चेक लिस्ट बनाएं। मतदाता की निजता को सुनिश्चित करावे।
इस क्रम में प्रेक्षक ने बताया कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों तथा अपने जोन में भ्रमण करें, ससमय केंद्रों पर पहुंचे, हर 02 घंटे पर चुनाव की प्रतिशतता से अवगत कराएं, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र का विजिट करें, मतदान की गोपनीयता को मेंटेन करें, व पारदर्शी, निष्पक्ष, चुनाव को संपन्न करावे।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण, सभी उपजिलाधिकारीगण तथा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

59 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago