Categories: Uncategorized

सम्पन्न हुआ पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण, मतदान सामग्री का हुआ वितरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्व. ठाकुर हुकम सिंह किसान पी.जी. कालेज बहराइच के विभिन्न कक्षों में आयोजित किये गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 203 तथा द्वितीय सत्र में 204 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 04-04 मतदान अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान कार्मिकों को मतपेटिका के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया तथा पीठासीन अधिकारियों को स्टेशनरी का थैला वितरित किया गया।
किसान पी.जी कालेज में आयोजित प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि पीठासीन और मतदान अधिकारी-प्रथम का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। निर्वाचन में मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ज़रूरी है कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, प्रशिक्षण कक्ष को छोड़ने से पूर्व मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर लें तथा जो हैण्डबुक व अन्य दिशा निर्देश उपलब्ध कराये गये हैं, उसका भी भली प्रकार से अध्ययन कर लें।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों का आहवान्ह किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान जो भी कार्यवाही करें, उसमें निष्पक्षता एवं पारदर्शिता झलकनी चाहिए। उन्होंने यह भी सचेत किया कि निर्वाचन जैसे समयबद्धता एवं अपरिहार्यता वाले कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। डॉ. चन्द्र ने कहा कि सभी कार्मिक पूरी तरह से निर्भीक होकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर टेªनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में आयोग के दिशा निर्देशों, मतपेटिका के संचालन, मतदान की विभिन्न प्रक्रिया के साथ-साथ अन्य व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कक्षों के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने अन्य अधिकारियों के साथ निर्वाचन सामग्री वितरण स्टालों, डाक मतपत्र व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, प्रभारी सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीआईओएस जे.पी. सिंह, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, डीपीओ राज कपूर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago