Categories: Uncategorized

स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल पहुॅचें प्रेक्षक रणविजय यादव

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अपर आयुक्त लखनऊ मण्डल रण विजय यादव ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्व. ठाकुर हुकम सिंह किसान पी.जी. कालेज बहराइच के विभिन्न कक्षों में आयोजित किये गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंच कर प्रथम सत्र में पोलिंग पार्टियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण, डाक मतपत्र व्यवस्था तथा लेखन सामग्री वितरण स्थल का भ्रमण कर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रेक्षक रण विजय यादव ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का आहवान्ह किया कि मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर पूरी तरह दक्ष हो लें। ताकि मतदान को सम्पन्न कराते समय कोई असुविधा न हो। रण विजय यादव ने यह भी कहा कि यदि किसी मतदान अधिकारी को कोई बात में समझ में नहीं आ रही है उसे बार-बार विशेषज्ञों से पूछे, प्रशिक्षण कक्ष को छोड़ने से पूर्व मन की सभी जिज्ञासाओं का समाधान मास्टर ट्रेनर्स से ज़रूर हासिल कर लें।
प्रेक्षक ने बताया कि जनपद प्रवास के दौरान प्रेक्षक रण विजय यादव लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच के सूट नम्बर 01 में ठहरे हुए है। प्रेक्षक रण विजय यादव का मोबाइल नम्बर 9454416480 है। प्रेक्षक रण विजय यादव पूर्वान्ह 10ः00 बजे से पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक निरीक्षण भवन में मुलाकात के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रेक्षक के लाईज़निग आफिसर सहायक उपायुक्त श्रम सिद्धार्थ मोदियानी का मो.न. 9717279623 है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, प्रभारी सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीआईओएस जे.पी. सिंह, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, डीपीओ राज कपूर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago