निर्वाचन लोकतंत्र की सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया: रमाकांत पांडेय

मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के लिए नामित प्रेक्षक रमाकांत पांडेय, आईएएस ने रविवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने आगामी 4 मई को होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सकुशल संपन्न कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।
प्रेक्षक महोदय ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मतदान से जुड़े प्रत्येक कार्मिक को उनके उत्तरदायित्व से भलीभांति अवगत कराया जाए जिससे मतदान के दिन उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने एसडीएम एवं सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करने का निर्देश दिया। इससे मतदाताओं में निष्पक्ष निर्वाचन के प्रति भरोसा बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाया जाए। मतदान केंद्रों पर रैंप, टॉयलेट, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। मतदाताओं को वोटर फ्रेंडली वातावरण उपलब्ध कराने के संबन्ध में उन्होंने विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया।
प्रेक्षक महोदय ने कहा कि मतदान के दिन निर्धारित फॉर्मेट पर विभिन्न प्रकार की सूचनाएं राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी होती है। इसकी आवश्यक तैयारी कर ली जाए। उन्होंने मतदान के दिन ग्रीवांस ऐड्रेसल सिस्टम को प्रभावी बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ देव आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago