नये बैच के प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में बकरी पालन के प्रशिक्षण का नया बैच जिसमें 35 प्रशिक्षणार्थी है, जिसका शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरविन्द कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। वैश्य ने प्रशिक्षणार्थियो को विस्तार से उनके कार्य व जिम्मेदारियों से अवगत कराया। केंद्र के निदेशक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सविस्तार से आरसेटी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय है इसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन करके स्वरोजगार कर स्वालम्बी बन सकेंगे।
इस अवसर पर आरसेटी देवरिया के निदेशक राकेश कुमार, एफएलसीसी दीनानाथ प्रसाद, संकाय रत्नमाला मिश्रा, कार्यालय सहायक अरूण मणि त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने पर बैंडेज वाली तस्वीर वायरल, दिशा पाटनी से मुलाकात की चर्चा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…

17 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

29 minutes ago

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

1 hour ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

2 hours ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

2 hours ago