सशस्त्र सीमा बल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया

नशे से आजादी” का सन्देश देश के सभी नागरिको तक पहूँचाना है : उप कमान्डेंट

नशा का सेवन न करें तथा दूसरों को भी नशे का शिकार होने से बचाएं : सहायक कमांडेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाडा कार्यक्रम के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया । नशा मुक्त भारत अभियान 59 वाहिनी और सभी समवाय सीमा चौकियों द्वारा 12 जून से आरम्भ किया गया था जो कि 26 जून ‘नशा मुक्ति दिवस’ तक चलाया गया ।

इस रैली का आयोजन कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में किया गया , जिसमें अधिकारी व जवानों एवं सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों युवाओं ने बढ़-चढ़ के भाग लिया।
रैली वाहिनी मुख्यालय नानपारा से अगैया बाजार एवं जी समवाय मुख्यालय से घुमनाबारू गाँव तक निकली गई तथा सीमावर्ती लोंगो को नशे के बिरुद्ध जागरूक किया गया और ग्रामीणों को बताया गया कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य “नशे से आजादी” का सन्देश देश के सभी नागरिको तक पहूँचाना है । नशीली वस्तु का सेवन एवं तस्करी जनहित दोनों के लिए हानिकारक है । अपने जीवन एवं देश हित की रक्षा के लिए नशीली वस्तु का सेवन न करें और नशीली वस्तुओं को रोकने का संकल्प लें तथा दूसरों को भी नशे का शिकार होने से बचाएं ।मादक पदार्थों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक है , ड्रग्स सहित अन्य नशा करने से कई प्रकार की घातक बीमारी होती हैं ।
इस कार्यक्रम के दौरान हिमांशु दुबे उप कमांडेंट , डॉ. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट पशु चिकित्सक , गौतम शर्मा सहायक कमांडेंट , निरीक्षक सामान्य मदन लाल, निरीक्षक सामान्य क्रम चन्द , सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों व युवाओं के साथ 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago