मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन व तहसील सभागार में संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोक सभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने और पारदर्शी तरीके से ईवीएम, ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना हेतु नियुक्त मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन और तहसील सभागार में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मतगणना के दौरान शांत चित्त रहें। शांत रहने से गलती की गुंजाइश बेहद कम रहती है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रक्रिया और नियमों के प्रति जागरूक रहें। साथ ही सभी लोग मतगणना के दौरान निष्पक्ष रहें और किसी के प्रति विशेष व्यवहार कदापि न रहें। उन्होंने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना को पारदर्शी तरीके से करें ताकि किसी को आपत्ति करने का मौका न मिले।
पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गणना के विषय में निर्देशित करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गणना तकनीकी है। इसलिए इसकी प्रक्रिया को ध्यान से समझ लें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतगणना हमारा आखिरी टास्क है। सभी लोगों ने अबतक अच्छा कार्य किया और प्रयत्न करना है कि मतगणना के कार्य को कुशलता पूर्वक संपादित हो। निर्देशों का पालन करें और निष्पक्षता को बनाए रखें।
मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि पीडी रामदरश चौधरी और जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने ईवीएम से मतगणना का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 13 सी, 13ए और 13 बी प्रपत्र के स्कैनिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके उपरांत ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार में जानकारी दी गई।
ईवीएम की गणना में ईवीएम और वीवीपीएटी पर्ची की गणना की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीओ करूणाकर अदीब, पीडी डीआरडीए रामदरश चौधरी, डीसी एनआरएलएम बृजभूषण सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

12 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

15 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

16 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago