आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण सम्पन्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर एच.बी.वाई.सी प्रशिक्षण के षष्टम बैच के अंतिम दिन आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए श्री अजीत कुमार तिवारी ने एच.बी.वाई.सी कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा की। अजीत तिवारी जी ने वृद्धि चार्ट, कुपोषण एवं भारत सरकार के कुपोषण को दूर करने के महत्व एवं कार्य के बारे में बताया।प्रशिक्षक श्री विनय कुमार तिवारी जी ने प्रशिक्षण में बताया कि यह प्रशिक्षण छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल को बढ़ावा देने के लिए है, इसमें आशा 5 बार गृह भ्रमण कर बच्चे के पोषण, पूरक आहार और बीमारियों के संबंध में परामर्श देगी। प्रशिक्षक डॉ0 आलोक भारती ने शिशुओं में दस्त के कारण, ओआरएस घोल बनाना, निमोनिया के कारण, लक्षण व संबंधित परामर्श के बारे में विस्तार से बताया । डॉक्टर आलोक भारती ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सांस” कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के अंत में अधीक्षक डॉ0 अतुल कुमार ने एचबीवाईसी प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने आशा व आंगनबाड़ी के सहयोग, कार्य उत्तरदायित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक श्री अजीत तिवारी ने मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सराहना की। इस कार्यक्रम में बीपीएम सनोज त्यागी व बीसीपीएम सविता गौतम भी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

43 minutes ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

55 minutes ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

1 hour ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

2 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago