जी0एस0टी0 के सम्बन्ध में आहरण-वितरण अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) राज्यकर विभाग, बलरामपुर द्वारा जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान टी0डी0एस0 कटौती एवं जी0एस0टी0आर0-7 रिटर्न फाइलिंग में जनपद के समस्त डी0डी0ओ0, बी0डी0ओ0 को टी0डी0एस0 कटौती करने एवं अगले महीने की 10 तारीख तक जमा करने के बारे में जानकारी दी गई।
विभाग के उपायुक्त राज्यकर ह्रषिकेश यादव ने सभी अधिकारियों को बताया कि 2.50 लाख से ऊपर के सभी अनुबंध पर नियमानुसार 2 प्रतिशत कटौती की जायेगी, सहायक आयुक्त राज्यकर मो0 इम्तियाज सिद्दीकी ने जानकारी देते हुये कहा कि जी0एस0टी0आर0-7 अगले महीने की 10 तारीख तक अवश्य दाखिल कर दें जिससे सम्बन्धित फर्म, ठेकेदार को जो भी धनराशि भुगतान की गई है उसकी सूचना विभाग को उपलब्ध हो जायेगी और भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म से नियमानुसार जी0एस0टी0 जमा कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के 95 प्रतिशत ठेकेदार, फर्म जी0एस0टी0 नहीं देते है इनकी सूची मंगायी जा रही है इनसे जी0एस0टी0 कर वसूला जायेगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया है कि ठेकेदारों एवं फर्मों को भुगतान करते समय टी0डी0एस0 अवश्य काटे इसमें किसी भी प्रकार की रियायत न दी जाए।
उन्होंने कहा कि टी0डी0एस0 के मद में काटी गयी धनराशि निर्धारित समयावधि में राजकोष में जमा नहीं की जाती है तो टी0डी0एस0 की धनराशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा करने का दायित्व भी होगा। टी0डी0एस0 कटौती के किसी प्राविधान का उल्लघंन होने पर टी0डी0एस0 ब्याज सहित अन्य अर्थदण्ड का प्राविधान निर्धारित किया गया है। जी0एस0टी0 के अन्तर्गत समस्त कार्य आॅनलाइन होने के कारण पंजीयन हेतु समस्त आवेदन जी0एस0टी0 काॅमन पोर्टल www.gst.gov.in पर आॅनलाइन दाखिल किये जायेगें।
इस अवसर पर सपना राज्यकर अधिकारी, विनोद कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी, डा0 प्रभाकर सिंह उप कृषि निदेशक, डा0 एके0 चैधरी, राज्यकर निरीक्षक(पूर्व मनोरंजन कर अधिकारी) शुभम कुमार मिश्र, नाजमुद्दीन बेग, दिनेश कुमार, हरिराम, रईस अहमद, शाहिद कमाल, राम अशीष व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago