बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सीएमओ कार्यालय सभागार में पीआरआई, पुलिस, ट्रांसपोर्ट, टीचर, एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ स्टेक होल्डर को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह ने की। सीएमओ डॉ० सिंह ने कहा कि तंबाकू सेवन करने से हर साल करीब 80 लाख लोगों की मौत होती है। इसमें 12 लाख अप्रत्यक्ष तौर पर तंबाकू का सेवन करने वाले शामिल हैं।
जनपद अम्बेडरनगर से आए राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. सर्वेश कुमार ने तम्बाकू से हो रहे रोगों, रक्तचाप, अनिद्रा, कैंसर जैसे बीमारियो के बारे मे बताया और युवाओ में बढ़ रहे तंम्बाकू के प्रचलन के बारे में चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही तम्बाकू छोड़ने के उपायो एवं कोटपा अधिनियम 2003 के बारे मे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तम्बाकू छोड़ने हेतु टोल फ्रीनंबर 1800112356 बताया जिससे तंबाकू छोड़ने सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
एनटीपीसी कार्यक्रम के नोडल डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 6 के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध है। बैठक में डॉ. संतोष राणा, डॉ. पी के बांदिल, डॉ विजित जैसवाल, डीपीएम सरजू खान, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, डॉ. रियाजुल हक, पुनीत शर्मा, संतोष सिंह, ब्रिज प्रकाश, मेंटल हेल्थ की टीम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…