गड़ेर (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार की शाम परसियां अजमेर क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में खुखुंदू थाना क्षेत्र के लाला बरडीहा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भतीजा और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाला बरडीहा निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुदामा प्रसाद अपनी बाइक से करमटार स्थित बहन सुनीता पत्नी राधेश्याम के घर गए थे। शाम करीब सात बजे वह बहन की बेटी मुस्कान और बेटे विशाल को साथ लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे परसियां अजमेर ब्रह्मस्थान के पास पहुंचे, तभी देवरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल कुमार, मुस्कान और विशाल तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को तत्काल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
ये भी पढ़ें – देवरिया मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से खराब पड़ी लिफ्ट, मरीजों को हो रही भारी परेशानी
अनिल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अंगीरा देवी सदमे में बेहोश होकर गिर पड़ीं, जबकि मां और बहनों—आशा, सुनीता व राजकुमारी—का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अनिल की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी दो वर्षीय पुत्री अनन्या है।
इस संबंध में भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें – ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत
आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…
Ai निर्मित वोटर कार्ड बनवाने में न करें ये गलती! एक ही आवेदन बार-बार भरने…
ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…
एक मुकदमा ऐसा भी जिसमें लेन देन कर फतेहपुर काण्ड की मुख्य अभियुक्त की मां…
देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…
फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…