आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: पुलिस कार की बस से टक्कर में सब-इंस्पेक्टर की मौत, छह घायल

उन्नाव | (RKP NEWS नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस टीम की कार एक चलती बस से टकरा गई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

लापता लड़की को लेकर लौट रही थी अमेठी पुलिस की टीम

घटना उस समय हुई जब अमेठी पुलिस की टीम एक लापता लड़की को बरामद करने के बाद लखनऊ लौट रही थी। कार में पुलिसकर्मियों के साथ लड़की के परिजन भी सवार थे। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सामने चल रही बिहार पंजीकृत बस से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी और टक्कर के बाद उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सब-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह का शव कार के स्टीयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया था, जिसे बचावकर्मियों को निकालने में 30 मिनट से ज्यादा वक्त लगा।

घायलों में पुलिसकर्मी और परिजन शामिल

सर्किल ऑफिसर अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में हेड कांस्टेबल प्रदीप तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है। अन्य घायलों में संतोष, पवन, धर्मेंद्र और दो महिलाएं शामिल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बस क्लीनर हिरासत में, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

पुलिस ने हादसे के बाद बस के क्लीनर को हिरासत में ले लिया है और बस मालिक को सूचना दे दी गई है। बस में सवार यात्रियों को वैकल्पिक वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सब-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

7 फरवरी का इतिहास: क्रांतिकारी, साहित्यकार और अभिनेता का स्मरण

🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…

38 minutes ago

जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी

इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…

41 minutes ago

7 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास के निर्णायक पल

📜 7 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विवरण7 फ़रवरी का इतिहास विश्व और…

42 minutes ago

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

5 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

6 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

7 hours ago