नवानगर में आयोजित कृषि निवेश मेला:

किसानों को दी गई उन्नत तकनीकी और योजनाओं की जानकारी

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शुक्रवार को विकास खंड नवानगर के चक भड़ीकरा पंचायत भवन परिसर में खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि सूचना तंत्र सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता योजना के तहत कृषि विभाग, बलिया के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

मेले में विशेषज्ञों ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं, फसल सुरक्षा तथा उत्पाद मूल्य संवर्धन से संबंधित उपयोगी जानकारियां दीं।

खाद्य प्रसंस्करण पर फोकस
खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा ने दाल, आचार, मसाले, स्टैंच आदि के प्रसंस्करण एवं विपणन द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने जोर दिया कि पारंपरिक फसलों को बाजार की मांग के अनुसार ढालना लाभकारी होगा।

मिट्टी की उर्वरता व पोषण प्रबंधन
मृदा वैज्ञानिक कृष्णानंद तिवारी ने मिट्टी परीक्षण की उपयोगिता समझाते हुए किसानों से संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया।

पौध संरक्षण की जानकारी
पूर्व जिला कृषि रक्षा अधिकारी गोपाल यादव ने कीट नियंत्रण के जैविक और रासायनिक उपायों की जानकारी दी तथा छिड़काव विधियों और रोगों की पहचान पर चर्चा की।

सरकारी योजनाओं की जानकारी
एडीओ कृषि हरिश्चंद यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि की जानकारी दी तथा इनका लाभ उठाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।

रोग पहचान व रोकथाम पर चर्चा
सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) महात्म सिंह ने किसानों को फसलों में लगने वाले सामान्य रोगों, उनके लक्षण और समय पर नियंत्रण के उपायों से अवगत कराया।

किसानों की सक्रिय भागीदारी
गोष्ठी के दौरान मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दयानंद सिंह, दुष्यंत कुमार, ताराचंद, सुदामा सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।

इस कृषि निवेश मेले ने क्षेत्र के किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ योजनाओं से जुड़ने और अपने उत्पादन को लाभकारी बनाने की दिशा में प्रेरित किया

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago