लखनऊ में दर्दनाक हादसा: दो सगी बहनों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जलालपुर दौदाखेड़ा कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन दोनों को आनन-फानन में पास के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि देर रात इलाज के दौरान दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

मृतकों की पहचान और पुलिस की जानकारी

पारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार मृतक बहनों की पहचान राधा (25) और जिया उर्फ शानू (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों बहनें पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं।

कुत्ते की बीमारी से बढ़ा तनाव

परिजनों के मुताबिक घर में पाले गए कुत्ते की लगातार खराब तबीयत को लेकर दोनों बहनें बेहद चिंतित रहती थीं। इसी तनाव के चलते उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। बुधवार दोपहर अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ें – दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार में माता गुलाबा देवी, पिता कैलाश चौहान और एक भाई नीरज है। एक ही दिन में दो बेटियों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कॉलोनी में भी शोक की लहर है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें – सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

Karan Pandey

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

8 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

9 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

9 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

9 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

9 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

17 hours ago