संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) नवीन मंडी समिति खलीलाबाद में विगत दिनों हुए अग्नि दुर्घटना से पीड़ित व्यापारियों को अभी तक शासन-प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग व राहत न मिलने से आक्रोशित सब्जी व फल व्यापारियों द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
उक्त के सम्बंध में मंडी समिति में बैठक कर रूपरेखा तय की गई तथा सभी को जिम्मेदारी बांटी गई और संगठन के प्रादेशिक कार्यालय को भी इस संदर्भ में सूचना दिया गया। प्रदेश कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि मंगलवार से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल भी नवीन मंडी स्थल खलीलाबाद पहुंच सकते हैं।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि, अनिल कुमार,उस्मान,जावेद सहित तमाम व्यापारी उपस्थित थे।
पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…
औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…
UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…
India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…
US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…