“विदुषी ने गायकी के दम पर बनाई अपनी पहचान”
जौनपुर।(राष्ट्र की परम्परा)
जलालपुर-कर यकीन खुद पे इतना बुलंद हो तेरा हौसला…ऊँचे आसमां जितना और लिखे तू हर दिन सफलता की दास्तां।इस लाइन को चरितार्थ कर रही जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासिनी प्रतिभावान बाल गायिका व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत विदुषी वर्मा को काशी आइकाॅन अवार्ड से सम्मानित किया गया।सेवन डेज फाउंडेशन की ओर से जालान इंपैक्ट में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विदुषी को विशिष्ट अतिथि गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने काशी आइकाॅन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात हो विदुषी इससे पहले भी यूपी धरोहर रत्न,अथ भक्ति सम्मान, काशी गौरव रत्न, कार्निवाल राइजिंग गोल्डन फीदर अवार्ड, कल्कि गौरव सम्मान, काशी गौरव सम्मान समेत सैकड़ो पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। विदुषी के लगन व परिश्रम का प्रतिफल रहा कि विदुषी का चयन जीटीवी पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित रियलटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगर सुपरस्टार के टाॅप 50 तक का सफर तय किया है।
लता मंगेशकर व कौशिकी चूक्रवर्ती को अपना आदर्श मानने वाली इस बाला का ख्वाब गायन के क्षेत्र में देश-दुनिया में नाम रोशन करना है।
14 वर्षीय विदुषी सनबीम भगवानपुर, वाराणसी में कक्षा दसवीं की छात्रा है। विदुषी के गाए भजन संग्रह हे गणेश देवा, राम नाम का अमृत पी ले, गंगा बहती जाये, सबसे कहती जाय, जय जय यशोदा के लाला समेत दर्जनों विडियो एल्बम को युट्युब पर बहुत सराहा गया। विदुषी ने अब तक सुर गंगा,सुबह- ए-बनारस, काशी आनंद, भारत आनंद समेत सैकड़ो बड़े मंचो पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल रहे। विदुषी के इस उपब्लधि पर सिद्घार्थनगर- शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा,उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु, भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ, सत्य नारायण सेठ, शैलेश वर्मा, आशीष यादव, सतीष वर्मा, बबलू वर्मा, चन्द्रेज़ दुबे चन्द्रशेखर सेठ, पंकज सिंह, शिवचन्द यादव, गिरधर सेठ, हरदेव मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाइयां दिया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…