थाना मार्ग नहर रोड की खुदाई से व्यापारी और आमजन आक्रोशित, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध — चेताया आंदोलन का संकेत

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना मार्ग नहर रोड को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक खोद दिए जाने से नाराज स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का सब्र का बांध अब टूटने लगा है। गुरुवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों ने बस स्टेशन चौराहे से लेकर थाना मार्ग तक फैली अव्यवस्था पर कड़ा विरोध जताते हुए उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि खोदी गई सड़क को अविलंब पुनः निर्माण कराया जाए, अन्यथा बाध्य होकर जनपद स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग न सिर्फ कस्बे की प्रमुख सड़कों में से एक है, बल्कि बाजार, थाना, तहसील, अस्पताल और स्कूलों से जुड़ाव का प्रमुख जरिया भी है। ऐसे में इस मार्ग की खुदाई ने आमजन की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष डाक्टर उमेश ने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही कोई ठोस पहल नहीं की तो अगली रणनीति धरना, चक्का जाम और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, महिला प्रतिनिधि और अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से अपील की कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए रोड निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, जिससे जनता को राहत मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

2 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago