मिलावटी मिठाईयों का हो रहा कारोबार,विभाग मौन

नकली और मिलावटी, घटिया किस्म मिठाइयों का चलन, विभाग मौन

दीपावली पर मिलावटी मिठाईयां लोगो के स्वास्थ्य के लिए हो सकती है हानिकारक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही नकली, मिलावटी, घटिया किस्म के सामानों से बनी मिठाइयों का चलन शुरू हो गया है। त्योहारी सीजन में नकली मिठाईयां खपाने और मोटा मुनाफा कमाने वाले मिलावटखोर सक्रिय हो गये हैं। ऐसे में मिलावटी मिठाईयों से आमलोगों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हो सकता हैं। फूड एंड सेफ्टी विभाग मिलावटखोर कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जहमत भी नहीं उठा रहा है। ऐसे में विभाग मात्र खानापूर्ति के लिए छिट-पुट दुकानों से मिठाइयों को सैंपलिंग कर इतिश्री कर लेता होगा। प्राप्त समाचार के अनुसार महराजगंज जनपद से सटे भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर का अति महत्वपूर्ण कस्बा ठूठीबारी, निचलौल, सोनौली, नौतनवां, परसा मलिक, बरगदवां, सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहों पर स्थित मिठाईयों की दुकानों पर रंग-बिरंगी, आकर्षक नकली और मिलावटी मिठाई का धंधा धड़ल्ले से फल फूल रहा है जो मानव स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसान दायक हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य एवं फूड सेफ्टी विभाग द्वारा इसे रोकने का भरपूर प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। जब त्योहार नजदीक आते हैं तो विभाग सिर्फ खानापूर्ति के लिए छिटपुट दुकानों की मिठाइयों को सैंपलिंग कर इतिश्री कर लेता है और सिर्फ खानापूर्ति होकर रह जाती है। इसी वजह से कारोबारी नकली और मिलावटी मिठाई धड़ल्ले से बाजार में बेचने से कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। दीपावली जैसे त्योहारों पर मिठाईयों का विशेष महत्व होता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयां नकली या मिलावटी हो सकती है। सूत्रों की माने तो नकली खोया को खपाने की तैयारी चल रही है। अधिकतर दुकानदार सिंथेटिक दूधऔर अन्य सामान धड़ल्ले से तैयार करते हैं इसमें प्रयोग की जाने वाली चीजें इतनी घातक होती हैं कि कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसके बाबजूद दुकानदार नकली मिठाई खपाने के जुगत में जुटे हुए हैं। ऐसे में मिठाईयों की खरीदारी करने से पहले सावधानी बरतना भी आवश्यक है।

Karan Pandey

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

1 hour ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

1 hour ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

1 hour ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

1 hour ago