शिकायतों के निस्तारण हेतु बाढ़ नियंत्रण कछ में अवर अभियंताओं की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी दैवीय आपदा श्री प्रदीप कुमार ने बताया की बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये खण्डवार अवर अभियन्ताओं की ड्यूटी तीन पालियों में (8×3 घण्टा) जिला आपदा प्रबन्धन केन्द्र, बलरामपुर / ई०ओ०सी० कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला बाढ नियंत्रण कक्ष में अग्रिम आदेश तक लगाई गई है।उन्होंने सभी सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहकर बाढ़ नियंत्रण कार्यो का निष्पादन करेगें । बाढ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, बलरामपुर होगें, जो ड्यूटी पर लगाये गए कर्मचारियों की उपस्थिति का नियंत्रण करेगें यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थिति रहता है अथवा समय से नहीं आता या उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर ड्यूटी कक्ष से अनुपस्थित हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल देगें तथा उक्त कर्मचारी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में विहित प्राविधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी। बाढ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं०-05263-236250, 9170277336, 8960010336 एवं टोल फ्री नं0-1077 पर अवर अभियंताओं द्वारा दिनांक 30 सितंबर से 19 अक्टूबर , 2023 तक तीन पालियों में प्रातः 6:00 से 2:00 तक तथा अपराहन 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा बाढ़ कंट्रोल रूम में बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग, ड्रेनेज खंड व अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्राप्त शिकायतों का शिकायत पंजिका में शिकायतकर्ता के संपूर्ण विवरण व निस्तारण का अंकन अनिवार्य रूप से करेंगे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

2 hours ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

3 hours ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

3 hours ago