लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में वादों का किया जाए निस्तारणः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी यादव के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त तहसीलदार के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने सभी तहसीलदार को निर्देशित किया कि आप अपने विभागों से अभी से मामलों को चिन्हित करें ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने समस्त तहसीलदार को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें तथा ग्रामीण स्तर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनमानस जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार भीड-भाड़ वाले जगहों पर बैनर, पम्पलेट तथा मोबाईल वैन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करे। न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago