एसपी नार्थ एसपी साउथ अपने सर्किल में किए फ्लैग मार्च
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तराखंड हल्द्वानी में हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर उपद्रवियो द्वारा पत्थर बरसाए गए, जिसका नतीजा रहा हल्द्वानी में दंगा का रूप ले लिया था। उस घटना को देखते हुए शुक्रवार को गोरखपुर की पुलिस सतर्क रही पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतरकर शहर में भ्रमण सील रहे। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसपी सिटी/कार्यवाहक एसएसपी कृष्ण बिश्नोई,
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे, क्षेत्राधिकारी कोतवाली गौरव त्रिपाठी, सीओ एलआईयू पंकज राहुल, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार अपने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मस्जिदों के आसपास नमाज के दौरान सतर्क रह कर फ्लैग मार्च करते हुए आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया, जिससे शहर में अमन चैन कायम रहे।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हलद्वानी में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को नोटिस दिया गया और सुनवाई के लिए समय दिया गया। कुछ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जबकि कुछ को समय दिया गया, कुछ को समय नहीं दिया गया,जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी और नगर निगम द्वारा विध्वंस अभियान चलाया गया। यह कोई अलग गतिविधि नहीं थी और किसी विशेष संपत्ति को लक्षित नहीं किया गया था।
जब नोटिस दिया गया था, तब वहां इतने भारी मात्रा में पत्थर नहीं थे।अतिक्रमण हटाने के आधे घंटे के बाद ही आगजनी हो गई,मस्जिद-मदरसे के आसपास के घरों में पत्थर मिले-थाने में खड़े गाड़ियों में आग लगाई गई-आसपास के छतों से पथराव किया गया-भीड़ ने पेट्रोल बम से हमला किया-भीड़ ने थाने पर हमला किया-थाने में पुलिसवालों को जिंदा जलाने की कोशिश-छतों पर पत्थर इकट्ठा करके रखे गए थे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…