कार्यशाला के अंतिम दिन लगी टीएलएम प्रदर्शनी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l बीआरसी दुदही के सभागार में चल रहे तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय टीएलएम कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अन्तिम दिन प्रतिभागियों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई। बीईओ अजय कुमार तिवारी के निर्देशन में एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, प्रणव प्रकाश गिरी, शिवशंकर तिवारी, विद्या सिंह व कार्यशाला के सन्दर्भदाता बालकृष्ण, उपेंद्र कुमार गुप्ता, मनोहर पटेल, प्रभुनाथ सिंह, दिनेश्वर गिरी व नवीन कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
बीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक इस प्रकार के टीएलएम का निर्माण करे, जो हमारे परिवेश में उपलब्ध हो। इस कार्यशाला का उद्देश्य टीएलएम के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़़ रहें छात्रों में भाषाई तथा गणितीय दक्षता का विकास करना है। कार्यशाला में बनाए गए टीएलएम यदि छात्रों की कक्षा में पहुँच जाते हैं, तब हमारा आयोजन सफल माना जायेगा। टीएलएम कार्यशाला के सन्दर्भदाताओं के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने कार्यशाला में आकार कार्ड , भाषा कार्ड, कविता पोस्टर, लेबलिंग कार्ड फ्लैश कार्ड, बिग बुक का निर्माण, गिनती संख्या चार्ट, दूर और पास के चित्र कार्ड, अंदर और बाहर के चित्र कार्ड, डाटा हैंडलिंग आदि का निर्माण करके प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान गगन राय, चंदा यादव, चंद्रजीत यादव, अनीता, प्रेमलता, नेहा देवी, रवीश कुमार, मनीष कुमार, रविकांत पाण्डेय, रामकुमार सेठ, साधुशरण आदि प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

7 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

11 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

11 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

12 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

12 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

12 hours ago