पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के बीच पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे सम्यागढ़ गांव निवासी मनीषा देवी (40 वर्ष), अपने दो बच्चों के साथ चकसम्या ग्रामीण पुल पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बेटे को स्थानीय युवक ने साहस दिखाते हुए नदी से निकालकर बचा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीषा देवी अपने बच्चों—मिस्टी कुमारी (7 वर्ष) और कार्तिक कुमार (4 वर्ष)—को लेकर ई-रिक्शा से घर से निकली थीं। पुल पर पहुंचने के बाद उन्होंने साथ लाए झोले को किनारे रख दिया और अचानक बेटे कार्तिक को गोद में लेकर नदी में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी को भी नदी में धक्का दे दिया और खुद भी छलांग लगा दी।
स्थानीय युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पानी में कूदकर छोटे बेटे कार्तिक को बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन महिला और उसकी बेटी को डूबने से बचाया नहीं जा सका। कुछ देर की तलाश के बाद दोनों का शव नदी से बरामद हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, मनीषा देवी का पति कुंदन महतो मानसिक रूप से बीमार है और परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहा था। इसी परेशानी से तंग आकर मनीषा ने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…