ससुरालीजनों पर मायके वालों ने दहेज मांगने का लगाया आरोप
विवाहिता ने अपनी मासूम पुत्री के साथ आत्महत्या की
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर रविवार की रात एक विवाहिता ने अपनी मासूम पुत्री के साथ गले में फांसी का फंदा डाल जान दे दी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को हुई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि करनी निवासी रामकेवल की शादी वर्ष 2021 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा नारायणपुर निवासिनी सरिता वर्मा (30) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो वर्ष बाद से ही ससुरालीजन को दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि मामले की पंचायत थाने पर हुई थी, लेकिन विवाद बना रहा। रविवार की रात सरिता ने अपनी 16 माह की मासूम पुत्री खुशबू के साथ गले में फांसी का फंदा डाल खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद नायब तहसीलदार दीपक सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ कमरे में फांसी के फंदे से लटकी विवाहिता के शव को नीचे उतरवाया। मृतका गर्भवती थी। इस प्रकार एक साथ तीन जानें चली गई। इस बाबत उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि विवाहिता ने अपनी मासूम पुत्री के साथ आत्महत्या कर लिया। जिनके शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
✍️ बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विधान परिषद (MLC) चुनाव से…
8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…
अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर फिर बढ़ी हलचल! LAC पर PLA से कई जगह आमना-सामना,…
सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…
Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…