Categories: Uncategorized

तिरंगा यात्रा सिकंदरपुर में

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सिकन्दरपुर में भव्य “शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत दोपहर 4 बजे जूनियर हाईस्कूल, सिकन्दरपुर से हुई और यह नगरा चौराहा, बाजार मोड़, हॉस्पिटल रोड, जल्पा स्थान, बस स्टेशन चौराहा होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ों देशप्रेमियों की भागीदारी से कस्बा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ 251 मीटर तिरंगा लेकर यात्रा नगर में देश प्रेम का संदेश दिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की वीरता को सम्मानित करने और युवाओं में जोश भरने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में कई प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। लेकिन पूर्व में घोषित कार्यक्रम के बावजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू अचानक किसी कारणवश यात्रा में शामिल नहीं हो सके। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व विधायक भगवान पाठक की अध्यक्षता में गांधी आश्रम, सिकन्दरपुर में बैठक की गई थी। संचालन विनोद शंकर गुप्ता ने किया था। बैठक और यात्रा में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ,पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह भोला सिंह, प्रयाग चौहान, सुरेश सिंह, मंजय राय, प्रयाग चौहान, गुड्डू सिंह,संजीव वर्मा,केशव चौधरी, उर्मिला सिंह, गणेश सोनी, रवि राय, हरि भगवान चौबे, डॉ. उमेशचन्द, बबलू बहार, गुड्डू यादव,रामनाथ यादव,शिवजी राय, सुदामा राय, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

18 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

19 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

19 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

19 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

19 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago