नगर पंचायत ने रोड के अतिक्रमणकारियों को थमाया नोटिस

एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी

सिकन्दपुर बलिया(राष्ट्र की परंपरा)

कस्बे में अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों को नगर पंचायत सिकन्दपुर के कर्मचारियों ने नोटिस थमा दी है।नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द से जल्द अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सभी के विरुद्ध कार्रवाई होगी मुख्य बाजार पुलिस बूथ,सब्जी मार्केट, पुलिस चौकी मार्ग स्टेशन मार्ग डिवाइडर के दोनों तरफ अतिक्रण होने से सड़क सिकुड़ गई है जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।अतिक्रमण के कारण बार बार जाम लगने से उस में फंस कर लोग घंटों परेशान रहते हैं पुलिस बूथ के पास और सब्जी मंडी में दूकानदारों ने दूकान के बाहर तक अपने सामान फैला रखे हैं। इसके सामने ठेला वाले भी अपनी दूकान सजा लेते हैं। जिससे रास्ता पूरी तरह सिकुड़ गया है राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है ठेला हटाने की बात कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
नगर पंचायत के कर्मचारी श्रीकांत राम ने वार्ता के दौरान बताया कि अतिक्रमण किये सभी दूकानदारों को अनेक बार चेतावनी दी जा चुकी है बावजूद इस के दुकानदार अभी भी सड़क से अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हैं।उन सभी दूकानदारों को नगर पंचायत द्वारा नोटिस थमा एक सप्ताह का समय दिया गया है अन्यथा की स्थिति में सभी का अतिक्रमण सड़क किनारे से हटाया जाएगा व अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जाएगा।
इस दौरान संजय वर्मा,मुजीब अहमद,कृष्ण कुमार,संदीप कुमार,आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago