शिकायतों का समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो: डीएम

  • सदर तहसील में सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, एसडीएम जुनैद अहमद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

संवादाता बलिया…

parveen journalist

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

4 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

9 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago