दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति हेतु समय-सारणी जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।   जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है सामान्य वर्ग/अन्य पिछडा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पुनः अतिरिक्त समय समय देते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्रवृत्ति वितरण तक समस्त कार्यवाही हेतु समय-सारणी जारी कर दी गयी है, जो छात्रवृत्ति https://scholarship.up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।
जनपद में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने, मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं (प्रदेश व वाह्य प्रदेश) द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की समयावधि 01 जनवरी, प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कक्षा 11-12 हेतु द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करने की समयावधि 10 जनवरी, सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग / अल्पसंख्यक वर्ग छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने की समयावधि 10 जनवरी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने की समयावधि प्रथम चरण 31 दिसंबर 2023 तथा द्वितीय चरण 01 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक, छात्र द्वारा त्रुटियों को सुधार करने व फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व 03 कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्र की लॉगिन में प्रदर्शित किये जाने की समयावधि 13 जनवरी 2024, हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने की समयावधि 16 जनवरी 2024, छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की समयावधि 19 जनवरी व 03 मई, जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) एवं सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करना, अपात्र छात्रों पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लाक करने की तिथि 20 जनवरी से 20 फरवरी तक निर्धारित है।
जनपद के समस्त दशमोत्तर संस्था/विद्यालयों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपना डिजीटल सिग्नेचर (डी०एस०सी०) नोडल प्रथम एवं नोडल द्वितीय को संरक्षित कर जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया कार्यालय में अपने लेटर पैड पर नोडल प्रथम एवं नोडल द्वितीय नाम, मोबाईल नम्बर व आधार की फोटो कापी प्राप्त कराते हुए सत्यापित करा ले तत्पश्चात अपने विद्यालय का मास्टर डाटा अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

16 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

19 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

19 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago