समय और साँसे निश्चित हैं

दो दोस्तों ने दो जगह दो बातें लिखीं,
“समय व साँसे दो ही वास्तविक धन हैं”
दोनो ही निश्चित हैं दोनो ही सीमित हैं,
दोनो की दोनो बातें दो बातें बताती हैं।

समय व साँसे क्या सच में निश्चित हैं?
मैं सोचता हूँ शायद हैं भी और नहीं भी हैं,
समय कब बदलेगा कोई नहीं जानता है,
साँसे कब उखड़ेंगी, कोई नहीं जानता है।

मैं यह भी सोच रहा हूँ कि समय यदि है,
तो वह सही में धन हो सकता है वरना नहीं,
साँसे भी हैं, तभी वह धन हैं वरना नहीं,
बहुत भ्रमित हूँ, क्या ग़लत है, क्या सही?

दोनो बातें, दो दोस्तों ने स्पष्ट हैं कही,
कैसे कहूँ कि उनकी बातें हैं नहीं सही,
तो चलो, अब और दोस्तों से पूँछता हूँ,
आदित्य वे बतायें, क्या ये सच हैं सही।

जैसे केबीसी में अमिताभ जी कहते हैं
कि”आपका समय शुरू होता है अब”,
और दर्शकों की साँसे थम जाती हैं,
खिलाड़ी की ज़ोर से धड़कने लगती हैं।

तब तो दोस्तों, समय और साँसे दोनो ही,
अलग अलग तरह से ही पेश आती हैं,
आदित्य इसीलिए तो मैं भ्रमित हो रहा हूँ,
समय और साँसों को न समझ पा रहा हूँ।

पाठकों से निवेदन कर रहा हूँ,
मुझे इस भ्रम से बाहर लाइये,
समय और साँसे निश्चित हैं या,
अनिश्चित,’आदित्य’ समझाइये।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ ‎

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

10 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

10 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

10 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

10 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

11 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

11 hours ago