कबड्डी प्रतियोगिता में टीकर व सतराव की टीम का रहा दबदबा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 68वीं विद्यालयी तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बाबा इंद्रमणि जनता उ. मा. विद्यालय टीकर के खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संघ के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह व जिला क्रीड़ा सचिव संजय शाही, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ शेष नाथ चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस तहसील स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव, श्रीअनंत इंटर कॉलेज सतराव, ज्ञान प्रकाश इण्टर कॉलेज भलुअनी, कृषक इण्टर कॉलेज गड़ेर और आयोजक विद्यालय टीकर से 14, 17 व 19 वर्षीय बालक/बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतभाग किया।
19 वर्षीय बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में 33/24 से गड़ेर ने ज्ञान प्रकाश की टीम को हराया और अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में 18/16 से सताराव ने टीकर को हराया, और इसी आयु वर्ग की बालिका टीम ने फाइनल में टीकर ने बड़कागांव को 32/12 के अंतर हराया। वहीं 14 वर्षीय बालिका और बालक वर्ग में टीकर की टीम विजयी रही।
बरहज तहसील क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शेष नाथ चौहान ने बताया कि फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों में से अच्छे खिलाड़ियों को चयन किया गया, जिसमें अधिकतर खिलाड़ी टीकर और सतारावं से है। सभी चयनित खिलाड़ी जनपद में होने वाले प्रतियोगिता में बरहज तहसील का प्रतिनिधित्व करेंगें।
इस दौरान निर्णायक के रूप में डॉ शेष नाथ चौहान, राकेश सोनकर, सतीश चंद, पुष्पेंद्र कुमार दुबे, त्रिपुरारी शुक्ल , पुंकेश चौहान, महेंद्र प्रसाद ,गौरांग मंगल घोष सुनील दुबे , विमलेश चौहान , दिनेश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

7 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

8 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago