गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक मुख्यमंत्री की शोभायात्रा में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था- एसएसपी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)02 अक्टूबर… पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया प्रत्येक वर्ष परंपरागत तरीके से विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर तक निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही ड्रोन उड़ाकर छतों की निगरानी की है। शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले 252 छतों पर सिपाहियों की ड्यूटी लगेगी। शोभायात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने शोभा यात्रा के दौरान एसपी नगर के नेतृत्व में गैर जनपद से आए हुए राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित स्थानों पर लगा दी गई है वह अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परंपरागत तरीके से गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक रथ पर सवार होकर गोरक्ष पीठ के महंत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पारंपरिक पोशाक में रथ पर सवार होकर मानसरोवर मंदिर से रामलीला मैदान पर पहुंचकर राज तिलक राम लखन सीता और हनुमान का करेंगे जहां सुरक्षा की दृष्टि से हर व्यक्ति पर ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी की जाएगी बैठक में संबंधित अधिकारियों थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने दिया जिससे मुख्यमंत्री की शोभायात्रा सकुशल संपन्न हो सके।परंपरा के अनुसार विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से हर साल शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार होकर मंदिर से निकलते हैं। मानसरोवर मंदिर में पूजा करने के बाद रामलीला मैदान पहुंचकर राम का राजतिलक करते हैं। शोभायात्रा की सुरक्षा में 100 सिपाही, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी के अलावा एटीएस कमांडों की ड्यूटी लगी है।
गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर पोखरा तक के लिए पुलिस की 65 टीमें लगाई जाएंगी। हर टीम में एक दारोगा और आठ सिपाही रखे जाएंगे। शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के रथ के साथ पुलिस की 12 टीमें चलेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा की टीम व एनएसजी कमांडों भी साथ होंगे। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शोभा यात्रा मार्ग की हर गली व घरों की छत पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बीट सिपाही छत से हटवाएंगे ईंट-पत्थर
ड्रोन से निगरानी करने पर शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले कई घरों की छत पर ईंट-पत्थर व कबाड़ दिखा।सभी घरों को चिन्हित कर इसकी जानकारी बीट सिपाही को दी जाएगी जो मौके पर जाएंगे। जांच करने के साथ ही शोभा से पहले ईंट-पत्थर व कबाड़ को हटवाएंगे बैठक में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा राकेश कुमार सिंह समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, एडीएम ने की स्कूली वाहनों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर…

18 minutes ago

माध्यमिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर जिला प्रशासन का फोकस

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में…

33 minutes ago

ग्रीक मुद्राओं में दिखता है भारतीय संस्कृति से संवाद: प्रो. राजवन्त राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग…

49 minutes ago

एचआईवी/एड्स पर नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर और संवेदनशील बीमारी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों…

1 hour ago

नगर निकायों में विकास कार्यों की समीक्षा, अपर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकायों में कराए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की…

1 hour ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…

2 hours ago