बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य अंतर्गत सेमरी घटही गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस पकड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी घटही निवासी संतोष नाग (42) शुक्रवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। परसीपुरवा गांव से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस को पकड़ने के लिए बाइक से रवाना हुए। बाइक गांव निवासी दीपू वर्मा चला रहा था। गांव से चलते हुए बाइक सवार बढ़हीनपुरवा गांव के पास पहुंचे थे तभी झाड़ियों से निकल कर आए बाघ ने संतोष पर हमला कर दिया। हमले में संतोष बुरी तरह घायल हो गए।
संतोष और दूसरे सहयोगी दूसरे सहयोगी दीपू ने किसी तरह अपने आप को बचाया। हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर गया। इस पर दीपू ने हमले की सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, बब्बन प्रसाद मौके पर पहुंचे। सभी ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…