सोशल मीडिया पर टिफनी फॉंग का वीडियो वायरल, विवादित विज्ञापन का एशियाई अंदाज में रीक्रिएशन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा के लिए प्रवीण यादव की रिपोर्ट )
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट टिफनी फॉंग ने एक बार फिर इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। टिफनी ने हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी के एक पुराने और विवादित विज्ञापन को अपने अनोखे अंदाज में रीक्रिएट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। यह विज्ञापन अमेरिकन ईगल के लिए किया गया था, जिसमें स्वीनी ने पीले रंग का डेनिम पहनकर पोज़ दिया था।

टिफनी ने अपने वीडियो में सिर से पैर तक पीले डेनिम का लुक अपनाया और कैमरे के सामने कहा, “मेरे जीन पीले हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहां ‘जीन’ का मतलब ‘gene’ है, न कि ‘jeans’। वीडियो में वह चॉपस्टिक से चावल खाती नजर आती हैं और इसे अमेरिकी विज्ञापन का “एशियाई वर्जन” बताती हैं।

टिफनी फॉंग पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। वह तब चर्चा में आईं जब यह दावा किया गया कि उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बच्चे की मां बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। बताया जाता है कि पिछले साल मस्क ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को लाइक और कमेंट करना शुरू किया था। इसके बाद टिफनी के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी और वह रातोंरात मशहूर हो गईं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क के साथ बातचीत के चरम दौर में टिफनी ने मात्र दो हफ्तों में 21,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 17 लाख रुपये) कमाए थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि उस दौरान एलन मस्क ने कई महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चे की मां बनने का प्रस्ताव दिया, जिनमें टिफनी भी शामिल थीं। हालांकि, टिफनी द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद मस्क ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अनफॉलो कर दिया।

यह पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां टिफनी के समर्थक उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago