कार्तिक आर्यन पर लगे आरोपों का टीम ने किया खंडन, FWICE ने दी थी चेतावनी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा फिल्मी डेस्क) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन से जुड़ा एक विवाद उस समय गरमा गया, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन्हें अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से दूर रहने की चेतावनी दी। यह कार्यक्रम एक पाकिस्तानी रेस्टोरेंट आगाज रेस्टोरेंट एंड कैटरिंग द्वारा भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा था। इसी रेस्टोरेंट ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस ‘जश्न-ए-आजादी’ के लिए भी एक कार्यक्रम रखा है, जिसमें पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम शामिल हैं।

FWICE ने अपने पत्र में आपत्ति जताते हुए कहा कि एक ही प्रतिष्ठान द्वारा भारतीय और पाकिस्तानी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का एक साथ प्रचार करना मौजूदा राष्ट्रीय भावनाओं और संगठन के निर्देशों का उल्लंघन है। संगठन ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए याद दिलाया कि भारतीय फिल्म उद्योग के सभी सदस्यों को पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्देश जारी है।

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक आर्यन की टीम ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। टीम ने स्पष्ट किया, “कार्तिक आर्यन किसी भी रूप में इस कार्यक्रम से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने इसमें भाग लेने की कभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।” टीम ने यह भी बताया कि उन्होंने आयोजकों से तुरंत संपर्क कर उनके नाम और तस्वीर वाली सभी प्रचार सामग्री को हटाने का अनुरोध किया है।

FWICE ने उम्मीद जताई है कि कार्तिक आर्यन अपनी राष्ट्रीय भावना और भारतीय फिल्म उद्योग की गरिमा के अनुरूप ही काम करेंगे। वहीं, अभिनेता की टीम ने दोहराया कि कार्तिक भारतीय फिल्म उद्योग के नियमों और देश की भावनाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

6 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

6 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

6 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

6 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

7 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

7 hours ago