कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर यूपी के तीन युवकों के साथ ठगी

पासपोर्ट माफिया ने 75,000/- ठगा

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
जस्टिशिया (एन.जी.ओ.) को शिकायत मिलने पर एन.जी.ओ. के संस्थापक फैजभाई सैयद ने पीड़ित मोहम्मद साहिल, सैयद जिशान हुसैन और रफीक हुसैन के साथ मीरा रोड पुलिस की मदद से उन्होंने आरोपी अवैस शेख , सरफराज हुसैन और महिला आरोपी सना को धरदबोचा और पीड़ितों के पासपोर्ट बरामद कर उन पीड़ितो को वापस दिए।
वर्तमान समय में युवा, भारत से बाहर नौकरीओ को पाने के लिए पागल हो रहे हैं और इसका शिकार बने यूपी के तीन युवक। पीड़ित मोहम्मद साहिल, सैयद जिशान हुसैन और रफीक हुसैन यूपी के कश्मीरी मोहल्ले के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले उनके कुछ परिचित लोग ओवेसी शेख की मदद से कुवैत सिटी नौकरी के लिए गए थे, इसलिए पीड़ितों ने ओवेसी से फोन पर संपर्क किया और उनसे कुवैत शहर में नौकरी के लिए जाने की अपनी इच्छा व्यक्त की। आरोपी ओवेसी शेख ने अपने साथियों की मदद से नौकरी का लालच देकर कुवैत में वीजा लगवाने के लिए 25/08/2023 को 75,000/- रुपये ठग लिए ।
जब पीड़ित यह पूछने के लिए फोन करते थे कि क्या वीजा का काम पूरा हो गया है, तो आरोपी टाल-मटोल जवाब देते थे और पासपोर्ट वापस मांगने पर आरोपी पीड़ितों से 40-40 हजार रुपये की मांग करने लगे। यह खेल अगस्त 2023 से नवंबर 2023 तक जारी रहा। आखिरकार पीड़ितो ने तंग आकर मोहम्मद साहिल की मदद से जस्टिशिया (एनजीओ) से संपर्क किया।
पीड़ितों की शिकायत मिलने पर जस्टिशिया (एनजीओ) के संस्थापक फैज़ सय्यदजी और सीओ ॲड.सागर कांबळे ने 29 नवंबर 2023 को ठाणे के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आरोपियों के बारे में जानकारी मिलते ही पीड़ितों को मुंबई बुलाया गया और 09 जनवरी 2024 को मीरा रोड के ए.सी.पी मदन बल्लाल साहब (अपराध) की मदद से आरोपी को धरदबोचा।
आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और पीड़ितों को उनके पासपोर्ट लौटा दिए और लूटे गए 75,000 रुपये वापस करने का वादा किया। इस पूरे मामले में ए.सी.पी. मदन बल्लाल सहयोगी विनोद राऊत और उनके पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।
पीड़ितो ने जस्टिशिया (एनजीओ) के संस्थापक फ़ैज़ सैयद और ॲड. सागर कांबळे को धन्यवाद दिया और एनजीओ को शुभकामनाएं दीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

30 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

34 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

36 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

2 hours ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

3 hours ago