अमरावती देवी पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।आधुनिक समय में विज्ञान काफी तरक्की कर रहा है। विज्ञान अपने प्रयासों से जटिल समस्याओं को भी सरलता और सहजता से हल कर देता है। इसी कड़ी में विज्ञान के बेहतरीन खोज में से कंप्यूटर भी है। इसकी खोज के बाद से दुनिया के कई जटिल कार्य कंप्यूटर के हवाले कर दिए गए हैं। कंप्यूटर लैब से बच्चों में नई जिज्ञासा पैदा होगी एवं भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। उक्त बातें अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में शुक्रवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर पर निर्भरता को देखते हुए इसे भी शिक्षा के लिए अनिवार्य विषय के रूप में शमिल कर लिया गया है। कंप्यूटर की शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र में कैरियर बनाना कठिन है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विश्वनाथ यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कंप्यूटर लैब से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा सीखने का अवसर मिलेगा। लैब से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कंप्यूटर को अच्छे से जान सकेंगे। कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक होने से कुछ हद तक बेरोजगारी भी दूर हो जाएगी।विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जब सारे कार्य इंटरनेट के जरिये होने लगे हैं और सारी सूचनाएं इंटरनेट से मिलती हैं। ऐसे में प्रत्येक बच्चे को कम्प्यूटर की शिक्षा देना आवश्यक है। पढ़ाई के साथ कम्प्यूटर ज्ञान देकर बच्चों को भविष्य के हिसाब से तैयार करना जरूरी है। इस दौरान रवींद्र जैन, जितेंद्र आर्य, अजय शर्मा, नागेश्वर यादव, योगेंद्र यादव, दिनेश कन्नौजिया, टुन्ना यादव, कन्हैया यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, हरेंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, अजय वर्मा, राजकुमार, सुष्मिता, पूनम वर्मा, आरती, रिंकू, जितेन्द्र पटेल शर्मिला सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago