बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र ग्राम लहछूआ से गौरा के नर्वदेश्वर घाट कलश भरने गए तीन युवक सरयू नदी मे डूब गए।
मिली जानकारी के अनुसार बरहज के गौरा क्षेत्र स्थित नर्वदेश्वर मिश्र घाट पर सोमवार की सुबह लहछुआ से चार युवक कलश स्थापित करने के लिए जल भरने गए हुए थे, स्नान कर कलश में जल भरने के दौरान गांव के विवेक कुमार 19 पुत्र बचन, रंणजीत कुमार 16 पुत्र अच्छे लाल, शेखर 15 पुत्र कोमल एवं गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा थाना अंतर्गत नई बाजार निवासी गांगुली 15 पुत्र बाबूराम, कलश भरने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर वहां उपस्थित लोगों की सक्रियता से गांगुली की तो जान बचा ली गई, लेकिन विवेक, रंजीत और चंद्र शेखर सरयू नदी में डूब गए। डूबने की सूचना मिलते ही थाना बरहज प्रभारी, राहुल सिंह गोताखोरों के साथ नर्वदेश्वर घाट पहुंचे और डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू हो गयी।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/youth-dies-while-crossing-railway-track/
इधर बच्चों की डूबने की खबर जैसे ही लछुआ गांव में पहुंची युवकों के परिवार के लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की भारी भीड़ उमड पडी। सरयू तट पर चीख पुकार सुनाई देने लगा। डूबे हुए परिवार के लोग दहाड़े मार कर रोने लगे, समाचार लिखे जाने तक अभी गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। घटना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, उपजिला धिकारी, विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार नायब तहसीलदार, अरुण कुमार थाना प्रभारी राहुल सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर…
फोटो Ai निर्मित मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिजली विभाग की एक कथित विभागीय गलती…
फोटो X योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा! आपदा में मौत पर अब ₹8…
यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…
6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…
6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…